Allahabad High Court
हाई कोर्ट ने दिया हवाला
Allahabad High Court हाई कोर्ट ने कहा कि हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम के मुताबिक, एक विधवा बहू अपने ससुर से गुजारा भत्ता की मांग कर सकती है, बशर्ते वह अपनी कमाई से या अपनी स्वयं की संपत्ति से खुद का भरण पोषण करने मे असमर्थ हो। कानून के अनुसार विधवा बहू अपने ससुर से तभी यह मांग कर सकती है जब वह अपने मृतक पति की जायदाद, अपने स्वयं के माता पिता की जायदाद या अपने बच्चों और उनकी जायदाद से भरण पोषण करने में पूरी तरह असमर्थ हो।
इन परिस्थितियों में नहीं मिलेगा भरण-पोषण
Allahabad High Court अगर ससुर के पास ऐसी सहदायिक या पैतृक संपत्ति ही नहीं है, जिससे वह भरण-पोषण दे सके, या ऐसी संपत्ति जिसमें बहू को पहले से हिस्सा नहीं मिला है, तो यह दायित्व लागू नहीं होगा।