National Muaythai Championship रायपुर: 22 से 25 जनवरी तक 7 वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन हैदराबाद में हो रहा है. IOC से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था IFMA की भारतीय इकाई यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इंडिया (UMAI) के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता हो रही है.
हैदराबाद में प्रतियोगिता
National Muaythai Championship तेलंगाना एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन द्वारा 7 वीं सीनियर राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन एसएस कन्वेंशन सेन्टर शम्शाबाद एयरपोर्ट रोड हैदराबाद में हो रहा है. राज्य म्यूथाई संघ के महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि “राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ का 17 सदस्यीय दल हैदराबाद रवाना हुआ है. जिसमें 4 महिला और 8 पुरूष खिलाड़ी, 2 निर्णायकगण हैं, जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टेक्निकल टीम में हैं. 3 अधिकारी राष्ट्रीय फेडरेशन के अधिकारी है.
National Muaythai Championship
18 वर्ष के ऊपर के आयु वर्ग में आयोजित हो रही सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी सिकेल्ट होंगे. अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप दिसंबर 2026 में होगी. वहीं एशियन इंडोर, मार्शल आर्ट्स गेम्स और राष्ट्रीय खेल 2027 मेघालय के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ म्यूथाई दल
⦁ महिला खिलाड़ी: दिव्या अग्रवाल, डाली वर्मा, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर, वाणी, बालोद, टिकेश्वरी साहू खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दंतेवाडा.
⦁ पुरुष खिलाड़ी:आर्यन पटेल, विद्या कुमार सोनी, अमरजीत सिंह, शुभम कुमार निषाद, जय कुमार, पारस सावरकर, अनुभव राय और प्रवीण साहू रायपुर. विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के संचालक अमन यादव हैं.
⦁ निर्णायक: हरबंश कौर और प्रणव शंकर साहू बालोद
⦁ राष्ट्रीय अधिकारी:लखन कुमार साहू बालोद, अनीस मेमन और अमन यादव रायपुर




