IND vs NZ 2nd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी (शुक्रवार) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 209 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया. भारत के लिए ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. ईशान ने 76 और सूर्यकुमार ने 82* रन बनाए.
As breathtaking as it can get 💥#TeamIndia sail over the finish line with 7⃣ wickets to spare in Raipur ⛵️
With that, they lead the series 2⃣-0⃣ 👏
Updates ▶️ https://t.co/8G8p1tq1RC#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/UXOo96Qbup
— BCCI (@BCCI) January 23, 2026
दोनों टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला गया था, जिसमें भारत ने 48 रनों से जीत हासिल की. अब ये मुकाबला जीत भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा.