PANDHARPUR ROAD ACCIDENT पंढरपुर। महाराष्ट्र के पंढरपुर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
सिद्धनाथ देवस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग सिद्धनाथ देवस्थान में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन हादसे का शिकार हो गया और कुएं में जा गिरा।
मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीमें
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बचावकर्मी कुएं में गिरे लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।
शव निकालने का काम जारी
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। बचाव दल द्वारा कुएं से शवों को निकालने का कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
शोक की लहर
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है।