छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से नहीं मिल पाने पर नाराज नाबालिग प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर उत्पात मचाया। घटना में कई गांवों में खड़ी वाहनों को निशाना बनाया गया और भारी तोड़फोड़ की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर घरों के सामने खड़ी करीब 28 कारों के शीशे तोड़ दिए, जबकि 11 कारों से सामान की चोरी भी की गई। चोरी किए गए सामान में पर्स, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जैक और पाना जैसे उपकरण शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि नाबालिग प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने में असफल रहने के बाद गुस्से में आ गया और उसने अपने साथियों को इकट्ठा कर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कई गांवों में घूम-घूमकर वाहनों को नुकसान पहुंचाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मालखरौदा और जैजैपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।