Advertisement Carousel

आपत्तिजनक हालत में युवक के साथ पकड़ी गई एक बच्चे की मां, युवक को पकड़ने दौड़े लोग, बाइक छोड़कर फरार

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को एक महिला को युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पति मजदूरी के लिए रहता है बाहर

जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चे के साथ रिसदा बस्ती में रहती है। उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है और कई बार बच्चे को भी साथ ले जाता है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि महिला की गतिविधियों से इलाके का माहौल खराब हो रहा है और उसके व्यवहार से परिवार भी परेशान है।

मोबाइल कैमरे में कैद हुई घटना

गुरुवार को एक बाइक सवार युवक महिला के घर पहुंचा। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद एक व्यक्ति मोबाइल कैमरा चालू कर घर की ओर गया। आरोप है कि कमरे में महिला और युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। भीड़ को देखकर युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया।

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था। जब भी किसी ने विरोध किया, तो महिला गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आती थी। इसी वजह से बस्ती के लोग महिला को इलाके से हटाने की मांग कर रहे हैं, ताकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में पुलिस ने युवक की छोड़ी गई बाइक जब्त कर ली है। बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान और तलाश की जा रही है।

इस संबंध में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बस्ती के लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।