Israel US Iran War : खाड़ी क्षेत्र में ईरान और अमेरिका तथा इजराइल के बीच जंग लगातार जारी है। दोनों के बीच युद्ध शुरू हुए एक महीने से अधिक का वक्त हो चुका है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज गुरुवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमारा मिशन पूरा हो चुका है।
Israel US Iran War : राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ को शुरू हुए एक महीना पूरा हो चुका है। ट्रंप ने दावा किया, “पिछले चार हफ्तों में हमारी सेनाओं ने युद्ध के मैदान में तेज, निर्णायक और अभूतपूर्व जीत हासिल की है।”
Israel US Iran War : उन्होंने आगे कहा, “आज रात तक ईरान की नौसेना पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, उनकी वायुसेना तबाह कर दी गई है और उनके ज्यादातर शीर्ष नेता, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर भी शामिल हैं, मारे जा चुके हैं।”
ट्रंप ने बताया कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन हमला करने की क्षमता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उनके हथियार निर्माण कारखाने और रॉकेट लॉन्चर लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए हैं।
Israel US Iran War :
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “युद्ध के इतिहास में पहले कभी किसी दुश्मन को महज कुछ हफ्तों के अंदर इतना भारी और विनाशकारी नुकसान नहीं उठाना पड़ा है।”




