BILASPUR NEWS जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुंदन पैलेस गई थी। हालांकि, उस समय कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान ऑटो चालक ने युवती को घुमाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर युवती दोबारा ऑटो में बैठ गई।
सुनसान इलाके में ले जाकर की वारदात
आरोप है कि ऑटो चालक युवती को एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो के पास सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद मौके से फरार हो गय
घटना के बाद पीड़िता ने तारबाहर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। कार्रवाई के दौरान सरकंडा निवासी ऑटो चालक करन दरभे को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।