छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस ने गरियाबंद के जंगलों में 14 नक्सलियों को किया ढेर, 1000 जवानों ने ऑपरेशन को दिया अंजाम

Gariyaband Naxal Encounter : गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है। यह मुठभेड़ रविवार रात से मंगलवार सुबह तक चली। इसमें लगभग 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा था। कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे रायपुर एयरलिफ्ट किया गया। छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में IED भी बरामद हुए हैं। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 18 नक्सली मारे गए थे।

भालू डिग्गी जंगल में हुई मुठभेड़

दरअसल, गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में यह मुठभेड़ हुई। रविवार रात से शुरू हुई यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह तक रुक-रुक कर चलती रही। सुरक्षा बलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। सभी नक्सलियों के शव और उनके हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली भी मारी गई है।

1000 जवान हुए थे शामिल

Gariyaband Naxal Encounter : इस ऑपरेशन में लगभग 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने करीब 60 नक्सलियों को घेर लिया था। मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। उसे तुरंत भाटीगढ़ स्टेडियम से एयरलिफ्ट करके रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस का ऑपरेशन

यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ और ओडिशा पुलिस का संयुक्त अभियान था। इसमें 10 टीमें शामिल थीं, जिनमें 3 ओडिशा पुलिस की, 2 छत्तीसगढ़ पुलिस की और 5 CRPF की थीं। जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

Gariyaband Naxal Encounter : सीएम ने जवानों को किया सलाम

Gariyaband Naxal Encounter : वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ रविवार रात से अब तक जारी मुठभेड़ में 10 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है। उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।

You may have missed