Advertisement Carousel

सूरजपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gang Rape With Minor : सूरजपुर: चांदनी थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक नाबालिग लड़की के साथ तीन आरोपियों द्वारा अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Gang Rape With Minor : पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के ही तीन युवक—रवि सिंह, नवल सिंह और रघुवीर सिंह—पिछले एक साल से उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि पहली घटना एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जब सभी लोग नाच-गाने में व्यस्त थे। रात के समय पीड़िता जब घर से बाहर निकली, तभी रवि सिंह ने उसे अकेला पाकर जबरन अनाचार किया। दूसरी घटना में नवल सिंह रात के समय पीड़िता के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर उसे जंगल ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। तीसरी घटना तब हुई, जब पीड़िता एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गई थी। वहां रघुवीर सिंह ने झूठ बोलकर उसे बाहर बुलाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ अनाचार किया। सभी आरोपियों ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

Gang Rape With Minor : लगातार हो रही इन घिनौनी घटनाओं से तंग आकर नाबालिग ने अपनी स्कूल की शिक्षिका को आपबीती सुनाई। शिक्षिका ने तुरंत इसकी जानकारी बाल संरक्षण इकाई को दी। इकाई की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

Gang Rape With Minor :

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी जंगल में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों के साथ छापेमारी कर रवि सिंह, नवल सिंह और रघुवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।