Advertisement Carousel

धमतरी में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़:हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया, आरोपियों के सख्त कार्रवाई की मांग की

धमतरी : Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ पुरानी मंडी इलाके में हनुमान जी की प्रतिमा खंडित मिलने से इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया है। यहाँ अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते हुए प्रतिमा में लगी चांदी निकालने का प्रयास किया है। इस घटना के बाद हिंदू संगठन और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही CSP और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।

चांदी के मुकुट को बनाया निशाना

Dhamtari News: दरअसल आज शाम अचानक माहौल उस वक्त गरमा गया, जब लोगों ने पुरानी मंडी में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित हालत में देखा। Bajrang Dal Protest Dhamtari, प्रतिमा के माथे पर चांदी का मुकुट लगा हुआ था, उसी हिस्से को निशाना बनाकर अज्ञात ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। संगठन के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण घटना नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है।

Dhamtari News: CCTV के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Dhamtari News संगठन का कहना है कि लगातार देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो सीधे-सीधे सनातन समाज की आस्था को चोट पहुंचाने की कोशिश है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर जांच में जुट गई है।