Advertisement Carousel

सुशासन तिहार में दिव्यांग बच्चों को मिली बड़ी राहत, व्हीलचेयर पाकर खिले मासूम चेहरे, आवेदन पर तुरंत हुआ समाधान

Dantewada News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों में प्रशासन द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विश्वास और संतोष बढ़ रहा है।

हितामेटा शिविर में मिला त्वरित समाधान

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हितामेटा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में ग्राम कोरकोटी के दो दिव्यांग बच्चों के परिवारजनों ने सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। प्रशासन ने आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चों को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।

दो बच्चों को मिली व्हीलचेयर’

अस्थि बाधित दिव्यांग बच्ची जुलगो मुचाकी, पिता श्री बुटलू मुचाकी तथा अस्थि बाधित दिव्यांग बालक नारसू पोयाम, पिता श्री आयतू राम पोयाम को एक-एक व्हीलचेयर प्रदान की गई।

दैनिक जीवन होगा आसान

व्हीलचेयर मिलने से दोनों बच्चों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अब बच्चों को घर से बाहर आने-जाने, स्कूल पहुंचने और अन्य जरूरी कार्यों में काफी सुविधा होगी। इससे उनकी पढ़ाई और दैनिक जीवन बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकेगा।

परिवारजनों ने जताया आभार

परिवारजनों ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे लंबे समय से व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। सुशासन तिहार शिविर में आवेदन देने के बाद समस्या का तुरंत समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

संवेदनशील प्रशासन का दिखा मानवीय चेहरा

इस पहल ने शासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। दिव्यांग बच्चों को मिली यह सहायता उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैस

Dantewada News: ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त मंच बन गया है। यह अभियान शासन और जनता के बीच भरोसे को मजबूत कर रहा है।