Chhattisgarh Weather Update : Monsoon की रफ्तार हुई तेज, आज से इन जिलों में होगी झमाझम बारिश! IMD का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : प्रदेश में शुक्रवार को नौतपा का सातवां दिन था। सातवें दिन बस्तर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण बस्तर के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया तो वहीं जगदलपुर शहर में तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच बना रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। दोपहर में लोग घर और ऑफिस में ही कैद नजर आए। जिन्हें बहुत जरूरी काम था वे ही बाहर निकले।

Chhattisgarh Weather Update शाम होने के बाद भी सडक़ पर गर्म हवा चलती रही। दोपहर के वक्त लोग पूरे एहतियात के साथ ही बाहर निकले। भीषण गर्मी के बीच रात का तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि शनिवार से गर्मी का प्रकोप कम होगा। इससे पहले लोगों को राहत मिल सकती हैं। इस दौरान बारिश संभव है।

 5 जून से पड़ सकती हैं प्री मानसून फुहारें

मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और अब इसके छत्तीसगढ़ की ओर बढऩे की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि बस्तर में 5 जून तक प्री मानसून की स्थिति बन सकती है। इसके बाद 10 से 12 जून के बीच मानसून की यहां एंट्री हो जाएगी। 15 जून तक समूचे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा। मालूम हो कि हर साल बस्तर केे रास्ते ही छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होती है।

Chhattisgarh Weather Update दो दिन पहले केरल पहुंचा मानसून

Chhattisgarh Weather Update : मौसम विभाग ने 31 मई तक मानसून केरल पहुंचने का अनुमान लगाया था। लेकिन इस बार समय से दो दिन पहले ही केरल में मानसून की बरसात आज से शुरू हो गई है। बता दें कि पिछले तीन चार दिनों से यहां प्री-मॉनसून बारिश हो रही थी। वहीं अब यह बारिश मानसूनी बारिश में तब्दील हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार समय से पहले मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत बताए है।

You may have missed

Exit mobile version