Chhattisgarh Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट और फिर बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। वहीं, आसमान भी बादलों से घिरा रहेगा। मौसम विभाग ने गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। खास तौर पर 14 अप्रैल से मौसम अधिक सक्रिय रहने वाला है।
🔶 तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
Chhattisgarh Weather Update : राज्य में आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अगले 5 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की गिरावट संभव है।
🔶 गरज-चमक और बारिश की संभावना
Chhattisgarh Weather Update : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार हैं। 14 अप्रैल से इन गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में वज्रपात और अंधड़ की चेतावनी भी दी गई है।
🔶 बीते 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
-
लोहंडीगुडा और देवभोग में 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
-
राजनांदगांव में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.0°C रहा,
-
जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21.6°C दर्ज किया गया।
Read More : मंगेतर के सामने उतरवाए गए लड़की के कपड़े…8 लड़कों ने बारी-बारी किया गैंगरेप फिर ये हुआ
🔶 राजधानी रायपुर का पूर्वानुमान
14 अप्रैल को रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
-
अधिकतम तापमान: लगभग 40°C
-
न्यूनतम तापमान: लगभग 25°C
🔶 सक्रिय वायुमंडलीय प्रणालियाँ
मौसम में इस बदलाव के पीछे कई सक्रिय वायुमंडलीय प्रणालियाँ जिम्मेदार हैं:
-
पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किमी ऊंचाई तक द्रोणिका के रूप में सक्रिय
-
दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी पर चक्रवाती परिसंचरण
-
द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए तेलंगाना तक
-
एक अन्य द्रोणिका बिहार से ओडिशा तक 3.1 किमी ऊंचाई तक फैली हुई
Chhattisgarh Weather Update : 🔶 नागरिकों के लिए अलर्ट
आने वाले दिनों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में नागरिकों से अपील है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और सतर्क रहें।
Read More : निगम के गड्ढे में डूब कर बच्चे की मौत, 3 बाल बाल बचे