CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 3 अप्रैल से ही मौसम में बदलवा दिख सकता है। जहां तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी।
मौसम विभाग का अलर्ट
CG Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
CG Weather Update: रायपुर में अधिकतम तापमान 37°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1.5 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.9°C रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहले तापमान में वृद्धि होगी, उसके बाद 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।
विभिन्न जिलों का तापमान
सबसे अधिक: राजनांदगांव — 39.5°C
सबसे कम न्यूनतम: दुर्ग — 20.4°C
बिलासपुर — 38°C
अंबिकापुर एवं पेण्ड्रा रोड — 36.2°C
जगदलपुर — 35.9°C
रायपुर (माना) — अधिकतम 37.2°C, न्यूनतम 24.2°C
CG Weather Update: क्यों बदल रहा है मौसम
पूर्वी झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 0.9 किमी ऊंचाई पर सक्रिय द्रोणिका प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। पेण्ड्रा रोड में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा नगण्य रही।




