Advertisement Carousel

तांत्रिक ने हिलाए हाथ, होने लगी नोटों की बारिश! छत्तीसगढ़ में ठगी और लूट का अजीब मामला

Tantric Viral Video छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने का दावा कर रहा था। उसने इसका एक वीडियो भी बना रखा था, जिसे देखने के बाद कोई भी उसके झांसे में आ जाएगा। वीडियो में तांत्रिक पर ऊपर से पैसे बरसाए जा रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि वह पैसों की बारिश करा रहा है। हालांकि इसके पीछे का राज कुछ और ही था। मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस की टीम एक लूट कांड की पड़ताल में जुटी थी।

वीडियो दिखाकर करता था दावा

Tantric Viral Video दरअसल, आरोपी तांत्रिक लोगों को एक वीडियो दिखाता था, जिसमें पैसों की बारिश हो रही है। वह दावा करता था वह पैसों को कई गुना ज्यादा कर देगा। उसका वीडियो देख एस शख्स झांसे में आ गया। तांत्रिक ने शख्स से दावा किया था कि वह ढाई लाख को ढाई करोड़ रुपये बना देगा। तांत्रिक ने युवक को पैसों की बारिश कराते हुए वीडियो भी दिखाया था, जिसे देख युवक झांसे में आ गया। युवक ने तांत्रिक को पैसे दे भी दिए, लेकिन तांत्रिक के पास से ये पैसे किसी और ने लूट लिए। पुलिस इसी मामले की जांच कर रही थी, जिसके बाद यह खुलासा हुआ।

तांत्रिक के साथ हुई लूट

Tantric Viral Video दरअसल, रविवार की देर रात सरगुजा संभाग के 4 आरोपियों ने रतनपुर में कोरबा जिले के तिवरता निवासी पीड़ित विजय कुमार राज की गाड़ी रोककर लूटपाट की थी। घटना के वक्त विजय के साथ 3 अन्य महिलाएं भी थीं। आरोपियों ने महिलाओं के पर्स, मोबाईल फोन के साथ कार लूट ली थी। जांच में लूटी हुई कार मनेंद्रगढ़ से बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पूरे मामले में चौंकाने वाला एंगल सामने आया।

Tantric Viral Video लूटने वालों को ठग चुका था तांत्रिक

लूट के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विजय (जिससे कार लूटी गई थी) ने उनके साथ तंत्र-मंत्र कर पैसे बढ़ाने के नाम पर ठगी की थी। विजय ने पैसे बढ़ाने के लिए तांत्रिक गतिविधि करने का झांसा दिया और उनसे ढाई लाख रुपए ठग लिए। जब पैसे नहीं बढ़े तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पैसे वापिस मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी वजह से उन्होंने तांत्रिक से लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना का खुलासा होने पर विजय के खिलाफ भी FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (इनपुट- सिंकदर खान)