Widow Stripped Naked And Beaten छत्तसीगढ़ के पेंड्रा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक विधवा महिला को प्रेम करना भारी पड़ गया. इस प्रेम प्रसंग से नाराज प्रेमी के परिजनों ने महिला को जूते-चप्पल से पीटा और उसके शरीर पर गोबर पोत कर उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया. वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थित है. पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना खोडरी चौकी के तहत आने वाले रानीइप गांव की है.
Widow Stripped Naked And Beaten
गांव की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला की करीब साल भर पहले पति की मौत हो गई थी. इसके बाद महिला का गांव के ही एक शादीशुदा युवक 35 वर्षीय हरि प्रसाद राठौर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों पिछले साल 29 अक्टूबर को गांव से भाग गए थे और एमपी के शहडोल जिले के मालाच्वा गांव में छिपकर रह रहे थे.




