Ambikapur Crime News: अम्बिकापुर। शराब तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लग्जरी इनोवा कार पर ‘प्रेस’ लिखकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।
Ambikapur Crime News:
Ambikapur Crime News:गिरफ्तार आरोपी की पहचान लड्डू सिंह के रूप में हुई है, जो पूर्व में सरकारी शराब दुकान में कार्यरत था। नौकरी से हटाए जाने के बाद वह शराब तस्करी के धंधे में शामिल हो गया। कार्रवाई के दौरान आबकारी पुलिस ने शराब के साथ-साथ लग्जरी इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।