छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर और सक्ती में दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में अधिकारियों पर कार्रवाई से राहत दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
पहला मामला
बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ क्लर्क विजय पांडेय को ACB की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने एक प्रार्थी से जुर्माना कम कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी को रकम लेते गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा मामला
वहीं सक्ती जिले में चंद्रपुर थाने में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक ASI ने एक मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में प्रार्थी से 40 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत के आधार पर बिलासपुर ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
दोनों मामलों में ACB आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही




