Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

Chhattisgarh Naxal Surrender छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है. बस्तर मंडल के दो जिलों में शनिवार (7 फरवरी) को 51 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया.इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं. इन पर कुल 1.61 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया गया था.

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम के मुताबिक यह आत्मसमर्पण ऐसे समय हुआ जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 उत्सव का उद्घाटन किया, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 34 महिलाएं शामिल हैं.

बीजापुर में 30 नक्सलियों का आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Naxal Surrender  जानकारी के मुताबिक बस्तर पुलिस की पूना मारगेम पुनर्वास पहल के तहत बीजापुर जिले में 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं पड़ोसी सुकमा जिले में 14 महिलाओं समेत 21 अन्य नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो गए. नक्सलियों के अनुसार वो राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित थे. उन्होंने मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई है.

Chhattisgarh Naxal Surrender