Chhattisgarh Budget 2026 Highlights: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को बजट पेश किया। बजट में महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कृषि उन्नत योजना के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने किसानों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। वहीं, पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वन संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नक्सलियों के गढ़ को एजुकेशन का हब बनाने का फैसला लिया गया है। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है।
वन विभाग में होगी भर्ती
- प्रतियोगी परीक्षा के लिए 35 करोड़ का प्रावधान।
- वन विभाग में 1000 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
- विद्युत सुविधा के लिए 100 करोड़ का बजट।
- होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
- बस्तर में बस सेवा के लिए विशेष घोषणा
- 206 गांवों को शहरों से जोड़ा जाएगा।
- बस्तर और सरगुजा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।
- मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
- 150 करोड़ की लागत से बनेंगे गोदाम
- मेट्रो रेल के लिए भी बजट का प्रावधान
वनों के संरक्षण के लिए बड़ी घोषणा
- ऑयल पाम की खेती के लिए 150 करोड़ की घोषणा
- बस्तर में नए मोबाइल टॉवरों के लिए अनुमति
- वित्त मंत्री ने पांच नए मिशन की घोषणा की, हर मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- वनों के संरक्षण के लिए 913 करोड़ रुपये का प्रावधान
- बस्तर विकास प्रधिकरण की राशि बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये
- नेचुरल फॉर्मिंग के लिए 40 करोड़
- 150 विद्यालयों के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा
- स्कूल भवन के लिए 123 करोड़ रुपये की घोषणा
- साइबर क्राइम पर रोकथाम के लिए 5 नए थानों की घोषणा
- जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ रुपये का प्रावधान
- नारायणपुर-भैरमगढ़ सड़क योजना के लिए 28 करोड़ रुपये
- सीएम सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
- घरेलू बिजली योजना के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान
- पांच शक्तिपीठ के भ्रमण के लिए योजना, 5 करोड़ का बजट
Chhattisgarh Budget 2026 एयरपोर्ट में खोले जाएंगे शो रूम
- रायपुर में 200 बिस्तर के अस्पताल की घोषणा
- 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम खोले जाएंगे।
- नमक के लिए 1 हजार करोड़ का प्रावधान
- पेंशन के लिए 1400 करोड़
- सयानगुडी को प्रदेश भर में विकसित किया जाएगा, 5 हजार करोड़ का प्रावधान
- नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन के लिए 20 करोड़
- अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए हॉस्टल-स्कूल निर्माण का अनुदान
- OBC छात्राओं के लिए 200 सीट का हॉस्टल बने रायपुर में बनेगा
- अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकारण के लिए 80 करोड़
किसानों के लिए बड़ी घोषणा
- पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रावास।
- प्रवास आवासीय भवन के लिए बजट में प्रावधान
- दीनदयाल उपाध्याय भूमि हीन मजदूरों के लिए 600 करोड़ का प्रावधान।
- कृषक उन्नति योजना के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान।
- गन्ने की खेती करने वाले किसानों को 96 करोड़ का प्रावधान।
- कृषि पंपों के लए 5500 करोड़ का प्रावधान।
- पठार क्षेत्र में आलू के उत्पादन के लिए बजट का प्रावधान।
- प्रधानमंत्री मत्स्य योजना के लिए 5 करोड़ का प्रावधान।
- डेयरी विकास के लिए 90 करोड़ का प्रावधान।
- पशुओं को हरा चारा के लिए 10 करोड़।




