Raipur Road Accident: रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा के पास सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रेत से लदी हाइवा और खाली ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई।
Raipur Road Accident: घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौद-बजरंगपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के निकट हुई। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 1:30 बजे रेत भरी हाइवा तेज रफ्तार में चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे खाली ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी विकराल थी कि आसपास के इलाके में करीब 2 किलोमीटर दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी।
ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर समेत तीनों लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
Raipur Road Accident: इन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धमतरी जिले के निवासियों के रूप में हुई है।
भागवत राम साहू (65 वर्ष), निवासी पारागांव
सुमित यादव (19 वर्ष), निवासी नवागांव, कुरूद
दीपक पटेल (22 वर्ष), निवासी कातलबोड़, कुरूद
Raipur Road Accident:
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू कर दिया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।




