Advertisement Carousel

9 माह की मासूम ने खिलौना समझकर करैत सांप को दांतों से काट डाला; सांप की मौत, बच्ची सही सलामत

baby girl bite snake छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जगदलपुर शहर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयेनार में 9 से 10 महीने की मासूम मानवी कश्यप ने जहरीला करैत सांप को खिलौना समझकर खेलते खेलते दांतों से कांट दिया और सांप की मौत हो गई। इस घटना को सुनकर गांव वाले दंग रह गए। हैरानी की बात यह है कि बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ है।

इस तरह हुई पूरी घटना

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक कोयेनार में 13 अगस्त को घर कमरे में मानवी खेल रही थी। मां दीपिका की तबीयत खराब थी, इसलिए वह आराम कर रही थी। घर के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। मां ने बच्ची को कमरे में खेलने के लिए छोड़ दिया। तभी दरवाजे के पीछे छुपा एक जहरीला करैत सांप कमरे में एक जगह से दूसरी जगह जा रहा था।

baby girl bite snake सांप को जाता देख बच्ची मानवी ने उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और मुंह से चबाना शुरू कर दिया। सांप वहीं मर गया। यह घटना देखकर मां दीपिका दहशत में आ गई। बच्ची द्वारा सांप को मारने की घटना को ग्रामीण यह भी कह रहे हैं कि जाको राखे साइयां मार सके न कोई…।

बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन

डाक्टरों के मुताबिक बच्ची के दांतों के वार से सांप ने कुछ ही पलों में दम तोड़ दिया होगा। इधर मां दीपिका का कहना है कि बच्ची और सांप के देखकर वह डर गई। नजारा देखा तो घबराकर तुरंत परिजनों को बुलाया। परिवार बच्ची को फौरन जगदलपुर के मेकाज अस्पताल लेकर गया।

baby girl bite snake

baby girl bite snake डॉक्टरों की 24 घंटे की निगरानी के बाद मानवी पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ पाई गई। अगले दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गांव में अब मानवी को लोग प्यार से नन्ही शेरनी कहकर पुकार रहे हैं, जिसने बिना डरे करैत जैसे खतरनाक सांप का सामना किया और जीत गई। वहीं इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।