BabyLon Hotel Murder Mystery : गला दबाकर हत्या की, जिंदा तो नहीं करके बार-बार होटल पहुंचकर देखा… भाई से कह कर आया था,साथ लाऊंगा या कुछ कर के आऊंगा

BabyLon Hotel Murder Mystery : रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के रूम नंबर 416 में मिली वाणी गोयल की हत्या की गई है। उसके पुरुष मित्र विशाल ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से चला गया। लेकिन उसे भरोसा नहीं हुआ तो वह दो बार होटल में आकर युवती के मरने की पुष्टि की। इसके बाद वह आखिरी बार शाम छह बजे होटल से निकल गया। सूरजपुर निवासी विशाल पांच जुलाई को रायपुर आ गया था। घर से निकलते समय उसने अपने भाई से कहा था कि वह या तो वाणी को साथ लेकर आएगा या फिर कुछ कर के आएगा। हालांकि युवती की हत्या के बाद वह खुद रेलवे ट्रेक में खुदकुशी कर ली। युवती की पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मरने से पहले काफी संघर्ष हुआ है। वाणी अपने बचाव के लिए चिल्ला भी रही थी, लेकिन विशाल ने उसका मुंह दबा दिया।

बिना बताए दीदी के घर पहुंचा :

-BabyLon Hotel Murder Mystery :  पुलिस की जानकारी में सामने अाया है कि विशाल पांच जुलाई को शिवानंद नगर में रहने वाली अपनी दीदी-जीजा के घर बिना बताए सुबह पहुंचा था। जब बहन ने पूछा तो उसने जरूरी काम होना बताया। इसके बाद वह वहां रूका रहा। छह जुलाई को सुबह 11 बजे वह घर से शिवानंद नगर से लगभग 12 बजे होटल बेलीलोन इन के बाहर पहुंचा। जब तक वाणी गोयल नहीं आई तब तक वह इंतजार कर रहा था। लगभग दोपहर 1.30 बजे वाणी आती है और दोनों होटल में जाते हैं। वाणी आनलाइन पेंमेंट करती है। रूम बुक करवाती है। इसके बाद दोनों कमरे में जाते हैं। शाम चार बजे के लगभग विशाल अकेले बाहर निकालता है। दीदी के घर जाता है। 15 मिनट के बाद पकड़े बदलकर फिर होटल आता है। रूम में जाता है और फिर 10 मिनट बाद बाहर निकल जाता है। 20 मिनट के बाद वह युवती जिंदा तो नहीं उसे देखने आता है। छह बजे के लगभग वह वहां से निकल जाता है। इसके बाद उसकी बाडी रेलवे ट्रेक पर मिलती है।

शादी करना चाहता था युवक

BabyLon Hotel Murder Mystery :- जानकारी के अनुसार विशाल और वाणी एक दूसरे को पहले से जातने थे। वाणी ने विशाल को शादी से मना कर दिया। वह उसके साथ दोस्त की तरह रहना चाहती थी। घटना दिनांक को विशाल ने उससे शादी की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। वाणी ने मना किया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा गया कि विशाल ने गला दबा दिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी संषर्घ भी हुआ। चेहरे और हाथ में भी चोट के निशान थे।

BabyLon Hotel Murder Mystery :कैब की मदद से स्वजन पहुंच गए थे होटल :

– वाणी का फोन बंद होने के बाद स्वजन परेशान हो गए। उन्हाेंने तत्काल सरस्वती नगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं कैब वाले का पता चलने के बाद वह नौ बजे रात होटल पहुंच गए थे। होटल प्रबंधन को जब वाणी के रूकने के बारे में जानकारी मांगी गई तो उसके द्वारा मना कर दिया गया। इसके बाद रात 11 बजे जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई। सुबह चार बजे जब फिर पुलिस पहुंची तब काफी बहस के बाद दरवाजा खुला। रूम में वाणी का शव बिस्तर के नीचे मिला।

You may have missed