Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे अमित शाह, नक्सलवाद पर करेंगे बैठक, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल

Amit Shah Chhattisgarh Visit रायपुर: छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को रायपुर पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर सांसद विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ तीन दिवसीय दौरा 7 फरवरी से लेकर 9 फरवरी तक है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है. सुरक्षा बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई भी कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं. उनका यह दौर भी काफी अहम माना जा रहा है. अमित शाह रायपुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर हाई लेवल मीटिंग करेंगे.

नक्सलवाद पर शाह करेंगे समीक्षा बैठक

Amit Shah Chhattisgarh Visit गृहमंत्री अमित शाह के तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की रात रायपुर में रहेंगे. रविवार को अमित शाह नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद अगले दिन सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में जगदलपुर जाएंगे. वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 2 महीने के दौरान यह दूसरा छत्तीसगढ़ प्रवास है. इसके पहले भी 28 से 30 नवंबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने नया रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित 60 वें DGP IGP सम्मेलन में शामिल हुए थे.

छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों को लेकर चर्चा

Amit Shah Chhattisgarh Visit जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 8 फरवरी को नया रायपुर के होटल में फेयर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर एक बैठक भी लेंगे. अमित शाह की यह बैठक भी काफी अहम मानी जा रही है. राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा होगी. ऐसा माना जा रहा है कि अमित शाह अभी तक के ऑपरेशन की प्रगति और इंटेलिजेंस इनपुट्स की भी समीक्षा करेंगे.

Amit Shah Chhattisgarh Visit गृह मंत्री अमित शाह का दौरा अहम

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से नक्सलवाद को खत्म करने की तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है. यह डेट लाइन नजदीक आ चुकी है. इस डेडलाइन की घोषणा छत्तीसगढ़ में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की थी.