Aaj Ka Rashifal 9 May 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा।जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। वृषभ राशि वालों की न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। लेकिन घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना होगा। मिथुन राशि वाले जो जातक नौकरी चेंज का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। अब पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष-आज शुभ त्रयोदशी दिवस पर कुछ कुछ धार्मिक कार्य करने का समय है। खष्ठम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -02 व 09
वृष-शनि एकादश शुभ हैं। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल व्यवसाय के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -02 व 03
Aaj Ka Rashifal 9 May 2025: मिथुन- बुध वित्तीय लाभ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए सफलता वाला दिवस है। करियर प्रोग्रेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप जॉब चेंज का प्रयास करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -01 व 03
कर्क- चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। यदि आप फ़िल्म पत्रकारिता, आईटी या मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है, घर पर विवाह की बात चलेगी। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें। शुभ रंग -पीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 07
सिंह- राशि स्वामी सूर्य नवम व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए हनुमान बाहूक का पाठ तथा सप्त अन्न व तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -05 व 08
कन्या- चन्द्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन बिजनेस ग्रोथ के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें। शुभ रंग -सफेद व नीला, शुभ अंक -01 व 02
Aaj Ka Rashifal 9 May 2025: तुला–कुछ नए व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -03 व 07
वृश्चिक-धन का आगमन होगा। एकादश चन्द्रमा व सप्तम गुरु शुभ फल देंगे। किसी प्रिय संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 02
धनु-राशि स्वामी गुरु खष्ठम व चन्द्रमा दशम है। किसी विशेष अनुबंध से व्यावसायिक लाभ होगा। आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व तिल -गुड़ का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा नवम है। बिजनेस ग्रोथ पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। छात्र सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें। शुभ रंग –बैगनी व हरा। शुभ अंक -01 व 03
कुम्भ-शनि द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। बिजनेस बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय –भगवान विष्णु जी की उपासना करें। शुभ रंग -नीला व पीला। शुभ अंक -02 व 08
Aaj Ka Rashifal 9 May 2025:
मीन- राशि स्वामी गुरु तृतीय व चन्द्रमा सप्तम रहेंगे। स्वास्थ्य सुख को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं। आज का उपाय – सूर्योपासना करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। धुभ अंक-02व 09