रायपुर: चोर भी बड़ा अजीब निकला! घर में 10 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर रखे थे, ऊपर से 47 हजार रुपये कैश भी मौजूद था। लेकिन जनाब ने पूरा खजाना साफ करने के बजाय सिर्फ करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी पर ही हाथ साफ किया और आराम से रफूचक्कर हो गए। अब इस चोरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
छत से एंट्री, सीधे लक्ष्मी पूजन के सामान पर नजर!
मामला राजधानी रायपुर के मंगल बाजार इलाके का है। यहां संगीता वर्मा के घर में अज्ञात चोर ने छत के रास्ते एंट्री मारी। घर के अंदर पहुंचते ही उसकी नजर लक्ष्मी पूजन के लिए रखे जेवर और नकदी पर पड़ी। इसके बाद चोर ने मौका देखकर कीमती सामान समेटा और बिना किसी को भनक लगे वहां से निकल गया।
10 लाख के गहने देखकर भी क्यों रुक गया चोर?
इस कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है। घर में 10 लाख रुपये से ज्यादा के जेवर और 47 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। यानी चोर के सामने पूरा माल मौजूद था, लेकिन उसने करीब 2 लाख रुपये के जेवर और नकदी ही चोरी की। बाकी सामान घर में ही छोड़ दिया।
अब सवाल यह है कि आखिर चोर ने बाकी गहनों को हाथ क्यों नहीं लगाया? क्या उसे जल्दी थी या फिर किसी खास सामान की तलाश में आया था? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएंगे।
पुलिस के पास पहुंचा मामला, चोर की तलाश शुरू
चोरी का पता चलते ही संगीता वर्मा ने गुढ़ियारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस चोर की पहचान करने और उसके घर में घुसने से लेकर फरार होने तक की पूरी कहानी खंगाल रही है।