छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग में 854 पदों पर निकली बंपर भर्ती! 29 नवंबर को परीक्षा, यहां देखें पूरी डिटेल..
RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती के बाद अब व्याख्याता के पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की जानकारी दी है। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जा रही है।
इन विषयों में होगी भर्ती
व्याख्याता भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत समेत कई विषयों के पद शामिल किए गए हैं।
| विषय | पदों की संख्या |
|---|---|
| हिंदी | 120 |
| अंग्रेजी | 120 |
| संस्कृत | 120 |
| भौतिकी | 94 |
| राजनीति शास्त्र | 100 |
| इतिहास | 100 |
| भूगोल | 100 |
| अर्थशास्त्र | 100 |
| कुल | 854 |
ई और टी संवर्ग में कितने पद?
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे।यानी दोनों संवर्गों को मिलाकर व्याख्याता के कुल 854 पदों पर नियुक्ति होगी।
29 नवंबर को हो सकती है लिखित परीक्षा
व्याख्याता भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 रखी गई है। हालांकि परीक्षा की तारीख को लेकर अंतिम पुष्टि विस्तृत भर्ती विज्ञापन और CGSSB की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के आधार पर होगी।

आवेदन कब से शुरू होंगे?
अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख अभी अलग से जारी की जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि आवेदन भरने की तिथि की जानकारी CGSSB द्वारा पृथक से दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और भर्ती की अन्य शर्तों की पूरी जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी।
कहां जारी होगा विस्तृत नोटिफिकेशन?
व्याख्याता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी CGSSB की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले विस्तृत विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ें।