CG Dussehra Diwali Holidays 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और इसी के साथ सरकारी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन ने साल 2026 के दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी कर दी हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक तीन अलग-अलग मौकों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा।
CG Dussehra Diwali Holidays 2026 : दशहरा से विंटर वेकेशन तक छुट्टियां
शासन की ओर से जारी अवकाश सूची के अनुसार दशहरा पर 5 दिन, दीपावली पर 5 दिन और शीतकालीन अवकाश के लिए भी 5 दिन निर्धारित किए गए हैं। यानी साल के इन प्रमुख त्योहारों और सर्दियों के दौरान प्रदेश के संबंधित सरकारी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में लगातार अवकाश रहेगा।
छात्रों के लिए सबसे खास बात यह है कि ये छुट्टियां साल के अलग-अलग समय पर मिलेंगी, जिससे त्योहारों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने का मौका भी मिलेगा।
कब-कब रहेंगी छुट्टियां?
जारी सूची के अनुसार दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। इसके बाद दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
वहीं साल के अंत में छात्रों को शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक मिलेगा। इस तरह तीनों अवकाशों को मिलाकर कुल 15 दिन की छुट्टी निर्धारित की गई है।
अवकाश| तारीख| कुल दिन
दशहरा अवकाश| 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026| 5 दिन
दीपावली अवकाश| 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026| 5 दिन
शीतकालीन अवकाश| 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026| 5 दिन
कुल| —| 15 दिन

छत्तीसगढ़ में त्योहारों के दौरान जारी यह अवकाश कैलेंडर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए काफी अहम है। हालांकि छुट्टियों की अवधि संबंधित शासन आदेश और संस्थान पर लागू नियमों के अनुसार मानी जाएगी.