GWALIOR NEWS. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों एक ऐसी कार चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसे देखकर लोग पहली नजर में हैरान रह जाएं। कार पर जगह-जगह लिपस्टिक के हजारों किस के निशान दिखाई दिए। मामला इतना अनोखा था कि सड़क पर पहुंचते ही यह कार लोगों का ध्यान खींचने लगी।बताया जा रहा है कि कार मालिक युवक आदित्य सिकरवार की गर्लफ्रेंड ने विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित होकर यह अनोखा डिजाइन तैयार किया था।
साढ़े तीन घंटे तक चलता रहा ‘किस’ वाला काम
जानकारी के मुताबिक, गर्लफ्रेंड ने लिपस्टिक लगाकर कार को बार-बार किस किया। करीब 3 घंटे 30 मिनट की मेहनत के बाद कार पर लगभग 3400 किस के निशान बना दिए गए। कार का पूरा लुक इतना अलग था कि यह सामान्य कार की जगह किसी वायरल सोशल मीडिया कंटेंट का हिस्सा नजर आने लगी।
सड़क पर निकली कार तो पुलिस ने रोक लिया
मामला तब और दिलचस्प हो गया, जब यह ‘किस कार’ सड़क पर पहुंची। गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस की नजर कार पर पड़ी तो पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में कार का चालान काटकर कार्रवाई की। इसके बाद यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।
विदेशी ट्रेंड देखकर आया आइडिया
बताया जा रहा है कि कार को इस तरह सजाने का आइडिया विदेशी ट्रेंड से लिया गया था। गर्लफ्रेंड ने इसे अपने अंदाज में आजमाया और कार पर हजारों लिपस्टिक किस के निशान बना दिए। हालांकि, सड़क पर इस अनोखे अंदाज में कार लेकर निकलना युवक को भारी पड़ गया और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है चर्चा
अब ग्वालियर की यह ‘किस कार’ सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब चर्चा बटोर रही है। कार के किस वाले निशानों से ज्यादा लोगों की नजर इस बात पर है कि आखिर प्यार का यह अनोखा अंदाज ट्रैफिक चालान तक कैसे पहुंच गया!