CHHATTISGARH NEWS: बिलासपुर/जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर और बिलासपुर जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।
जांजगीर जिले के नैला क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राहुल अग्रवाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
इधर बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद नारियल कोठी इलाके में एक किशोर मृत पाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीनों मामलों में पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। यदि किसी की पहचान या मौत के कारणों से जुड़ी नई जानकारी सामने आती है, तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।