Korba Jewellery Shop Robbery कोरबा (छत्तीसगढ़): कटघोरा क्षेत्र के छुरीकला में एक ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तीन अज्ञात बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और अचानक मिर्ची पाउडर झोंककर दुकानदार पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने चाकू से हमला करते हुए दुकान से कीमती जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस जांच कर रही है।
वारदात के बाद आरोपी मौके पर कट्टा और बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।