JULY RULES CHANGE नई दिल्ली। जुलाई की शुरुआत के साथ ही आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्चों पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। तेल कंपनियों से लेकर बैंक और ऑटो सेक्टर तक नए अपडेट लागू करने की तैयारी में हैं।
LPG कीमतों में बदलाव की संभावना: हर महीने की तरह 1 जुलाई को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होगी। जून में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं। अब जुलाई में नई दरों से रसोई खर्च प्रभावित हो सकता है।
ATF के दाम भी बदल सकते हैं: एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में संशोधन की संभावना है, जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।
HDFC क्रेडिट कार्ड नियम अपडेट: HDFC Regalia Gold कार्ड पर अब लाउंज एक्सेस के लिए नई शर्त लागू होगी। इसके तहत तिमाही में 60,000 रुपये खर्च करने पर ही लाभ मिलेगा।
आधार अपडेट फ्री: UIDAI ने राहत देते हुए घोषणा की है कि 1 जुलाई से दिसंबर तक ईमेल अपडेट की सुविधा मुफ्त रहेगी, जो पहले 75 रुपये में होती थी।
कारें होंगी महंगी: Kia और Tata Motors ने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का संकेत दिया है, जिससे कार खरीदना भी महंगा हो सकता है।
JULY RULES CHANGE
इन बदलावों का सीधा असर आम जनता के बजट और दैनिक खर्चों पर देखने को मिलेगा।