SAKTI NEWS सक्ती जिले में ड्यूटी से अनुपस्थित रहकर जुआ खेलना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षक की पहचान मनोज कुमार सारथी के रूप में हुई है, जो सक्ती पुलिस लाइन में चालक के पद पर पदस्थ था।
SAKTI NEWS जानकारी के अनुसार, आरक्षक मनोज कुमार सारथी 22 जून 2026 से बिना किसी सूचना और अनुमति के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित था। इसी दौरान वह कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में जुआ खेलने पहुंच गया। जुए की फड़ पर छापेमारी के दौरान रजगामार पुलिस ने उसे अन्य जुआरियों के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया।
SAKTI NEWS पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत कार्रवाई की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद सक्ती एसपी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
SAKTI NEWS
एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस विभाग का कोई भी कर्मचारी यदि किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन का पालन करने तथा कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।