RAIPUR NEWS: रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में ठेकेदार के अकाउंटेंट से 10 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। खास बात यह है कि पिछले 10 दिनों के भीतर राजधानी में यह दूसरी बड़ी लूट की घटना है, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
RAIPUR NEWS: जानकारी के अनुसार, सेरीखेड़ी से नवा रायपुर जाने वाले मार्ग पर ठेकेदार के अकाउंटेंट सागर डेहरिया नकदी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया और उनके पास मौजूद करीब 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
10 दिन में दूसरी बड़ी लूट
गौरतलब है कि राजधानी में हफ्तेभर के भीतर यह दूसरी बड़ी लूट की वारदात है। इससे पहले डीडी नगर थाना क्षेत्र में बालाजी रोलिंग मिल के सुपरवाइजर श्रवण साहू से 10.26 लाख रुपये की लूट हुई थी। 6 जून को श्रवण साहू कंपनी की उधारी राशि लेकर डंगनिया बाजार पहुंचे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर नकदी से भरा बैग छीन लिया था। बैग में 10.26 लाख रुपये नकद के साथ बैंक से जुड़े दस्तावेज भी मौजूद थे।हालांकि, उस मामले में रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था
RAIPUR NEWS: कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
अब मंदिर हसौद क्षेत्र में हुई नई लूट की घटना ने एक बार फिर राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।