Odisha Vigilance Raid : भुवनेश्वर। ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी इंजीनियर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को करीब 2 करोड़ रुपये नकद समेत करोड़ों रुपये की संपत्ति का पता चला है।
Odisha Vigilance Raid : जानकारी के मुताबिक, एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) में पदस्थ असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग की टीम ने एक साथ 9 स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की।
जांच के दौरान इंजीनियर के पास भुवनेश्वर में चार आलीशान मकान, राज्य के विभिन्न हिस्सों में पांच इमारतें और 13 प्लॉट होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा उनके आवास से करीब 2 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
Odisha Vigilance Raid : विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित अधिकारी ने अपने सरकारी करियर की शुरुआत लगभग 6 हजार रुपये मासिक वेतन से की थी। बावजूद इसके, उनके नाम पर भारी मात्रा में चल-अचल संपत्तियां मिलने से जांच एजेंसियां हैरान हैं।
Odisha Vigilance Raid :
फिलहाल विजिलेंस विभाग बरामद दस्तावेजों, बैंक खातों और निवेश संबंधी रिकॉर्ड की जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि संपत्तियों के वास्तविक मूल्यांकन के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।