LPG Price Hike: रायपुर। घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडर अब 1,013 रुपये में मिलेगा।
इससे पहले रायपुर में 14.2 किलोग्राम का घरेलू LPG सिलेंडर 984 रुपये में उपलब्ध था। कीमतों में 29 रुपये की वृद्धि के बाद अब उपभोक्ताओं को प्रत्येक सिलेंडर के लिए 1,013 रुपये चुकाने होंगे।
LPG घरेलू सिलेंडर के दाम क्यों बढ़ रहे?
इंटरनेशनल मार्केट में ईरान और अमेरिकी के बीच जारी जंग की वजह से ऊंर्जा संकट बना हुआ है। कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों पर ईरान से फिर से हमला करना शुरू कर दिया है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद से कच्चे तेज के दाम लगभग डबल हो गए हैं। ऐसे में तेल कंपनियों के सामने कीमत बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं है। ऐसा नहीं है कि ये ऊर्जा संकट सिर्फ भारत के सामने खड़ा है. पाकिस्तान, श्रीलंका, चीन, बांग्लादेश जैसे एशियाई देशों से लेकर यूरोप के देशों में भी ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई है।अगर ईरान संकट नहीं टला तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले लगभग तीन महीनों के भीतर यह दूसरी बार है जब LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।