आबकारी के 22 दागी अफसरों को बहाल करने की फाइल चली
Raipur News रायपुर | शराब घोटाले में संदिग्ध पाए गए 22 आबकारी अफसरों को अब बहाल करने की फाइल मंत्रालय तक पहुंच गई है। सचिव रीना बाबा कंगाले के हस्ताक्षर करते ही ये अफसर बहाल होकर पुनः जिलों में नियुक्ति पा जाएंगे।
Raipur News जब इस मामले में पड़ताल की गई तो सामने आया कि ईडी की चार्जशीट में आरोपी साबित हो चुके अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव ने ही इस फाइल को आगे बढ़ाया है। वे विभाग में स्थापना शाखा देख रहे हैं। उनके पास दागी अफसरों ने बहाली के लिए आवेदन किया था । इसे उन्होंने उच्च अफसरों को बढ़ा दिया।
Raipur News मंत्री लखनलाल देवांगन को भी यह कहकर बहाली के दबाव बनाया जा रहा है कि विभाग में अफसरों की कमी है। अगर इन्हें बहाल कर दिया जाएगा तभी विभाग सुचारू रूप से चल पाएगा । दूसरी तरफ़ ED कई दागी अफसरों की आय से अधिक संपत्ति सअटैच कर पाएगा ।
Raipur News इनकी संपत्ति हुई अटैचः
नवीन प्रताप सिंह, नोहर सिंह ठाकुर, अरविंद पटेल, गंभीर सिंह, नितिन बंजारे, प्रकाश पाल, 01 नीतू नोतानी, जनार्दन कोर्राम, वेदराम लहरे, दिनकर वासनिक, अनंत कुमार सिंह, अश्वनी अनंत, मंजुश्री केसर, प्रमोद नेताम, मोहित जायसवाल, जीतराम मंडावी, देवलाल वैद्य, अनिमेष नेताम, आशीष कोसम, सौरभ बख्शी, विजय सेन शर्मा, गरीबपाल सिंह।