Bharatmala Scam Case रायपुर। भारतमाला परियोजना में हुएमुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में ईडी की यह पहली गिरफ्तारी है। एक दिन पहले ही ईडी ने मुख्य आरोपी हरमीत सिंह खनूजा समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया था। आरोप है कि हरमीत सिंह खनूजा ने जमीन दलालों के साथ मिलकर घोटाला किया और किसानों को मुआवजे की आधी राशि ही दी, जबकि बाकी रकम खुद रख ली।
Bharatmala Scam Case 27 अप्रैल को ईडी ने अभनपुर निवासी जयप्रकाश गांधी के घर पर छापा मारा था। टीम पहले उसके भाई गोपाल गांधी के घर पहुंची, इसके बाद जयप्रकाश और सत्यप्रकाश गांधी के घरों में भी जांच की गई। कार्रवाई के दौरान ईडी को अहम दस्तावेज और संदिग्ध ट्रांजेक्शन का ब्योरा मिला। इसके अलावा धमतरी, दुर्ग और रायपुर में भी छापेमारी की गई थी। बुधवार को ईडी ने जयप्रकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। ईडी के अधिकारी नीरज कुमार ने 27 अप्रैल की रात अभनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
Bharatmala Scam Case चार लोगों को ईडी ने बनाया आरोपी
Bharatmala Scam Case ईडी ने हरमीत सिंह खनूजा को इस मामले का मुख्य आरोपी बनाया है। हरमीत प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा है। आरोप है कि उसने पटवारी और जमीन दलालों के साथ मिलकर घोटाला किया। किसानों की जमीन खरीदकर दस्तावेजों में बैक डेट में नाम दर्ज कराया गया। नामांतरण से लेकर भुगतान की रसीद तक बैक डेट में तैयार कराई गई। इस मामले में खेमराज कोसले, पुनउराम देशलहरे और कुंदन बघेल भी शामिल हैं।