क्या सूर्यकुमार यादव के हाथ से निकल जाएगी टी20 की कमान? जानें क्या है BCCI का प्लान
India T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 कप्तानी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव से टी20 टीम की कमान वापस ली जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
India T20 Captain: रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए टीम नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रही है। इस दौड़ में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हाल ही में उन्हें वनडे टीम का उपकप्तान बनाया गया था और टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला में भी मौका मिला था।
India T20 Captain:मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी टीम टी20 प्रारूप के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत कप्तानी को लेकर भी स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की पसंद भी श्रेयस अय्यर ही हैं या वह किसी अन्य खिलाड़ी को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं।
श्रेयस अय्यर को टीम में नंबर-4 बल्लेबाज के रूप में मजबूत विकल्प माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह इस भूमिका में स्थायी जगह बना सकते हैं। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव हाल के समय में अपनी बल्लेबाजी फॉर्म और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, उन्होंने चोट से जुड़ी खबरों को पहले ही खारिज कर दिया है और 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में खेलने की इच्छा भी जाहिर की है।
कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर के अलावा शुभमन गिल, अक्षर पटेल, ईशान किशन और तिलक वर्मा के नाम भी सामने आ रहे हैं। वहीं, संजू सैमसन को फिलहाल इस दौड़ में मजबूत दावेदार नहीं माना जा रहा है।
India T20 Captain:
श्रेयस अय्यर के पक्ष में सबसे बड़ी बात उनका नेतृत्व अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम को खिताब दिलाया है और एक अन्य सीजन में फाइनल तक भी पहुंचाया था। इसी अनुभव के चलते उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।