Advertisement Carousel

कांग्रेस कार्यकर्ता के मकान में सजती थी जुए की महफिल, पुलिस ने कर दिया खेल खराब, लाखों कैश के साथ 4 गिरफ्तार

Kawardha News कवर्धा पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के करपात्री चौक स्थित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता के मकान में चल रहा था जुआ

जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक कांग्रेस कार्यकर्ता के मकान में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था। यहां ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था।

साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Kawardha News पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

चार जुआरी गिरफ्तार, कई फरार

पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सम्मी केशरवानी, आकाश शिवहरे, रोहित जांगड़े और रामचरण साहू शामिल हैं।

लाखों रुपये नगद और सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 13 हजार रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Kawardha News फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही जुआ संचालन से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।