Advertisement Carousel

CSPDCL का अधिकारी ठेकेदार से पैसा लेता कैमरे में क़ैद । त्रस्त होकर ठेकेदारों ने वीडियो बनाया

रायपुर के गुढ़ियारी स्थित CSPDCL मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट ऑफिस में पदस्थ कार्यपालन अभियंता मुरली मौर्या का एक ठेकेदार से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है । दावा है की ठेकेदार बिलासपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक है मौर्या उससे काम करने और बिल के एवज में पैसा ले रहे हैं। इसके बाद ठेकेदार कुछ पैसा निकाल उसी ऑफिस में कार्यरत दो प्लेसमेंट कर्मचारियों को दे रहा है। बाद में एक राशि एक अन्य अधिकारी को दी जाती है ।

चौंकाने वाली बात यह है की हरे हरे नोट गिनते दिख रहे अधिकारी मुरली मौर्य किसी दूर दराज़ जगह पर नहीं बल्कि अपने केबिन में बैठे हैं चीफ इंजीनियर के कमरे से लगा हुआ है। आप इससे अंदाजा है की CSPDCL के प्रोजेक्ट ऑफिस में पैसों के लेनदेन का खुला खेल चल रहा है। और यह अधिकारियों के सामने चल रहा है तो इसमें उनकी क्या संलिप्तता होगी इसका भी अंदाजा लगा राजते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद मीडिया के साथी मुरली मौर्या से संपर्क करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं पर उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है ।

चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद अभी तक मौर्या के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है

साहब लड़ेंगे चुनाव, मैं फंड इकट्ठा कर रहा हूँ –

वीडियो सामने आने के बाद विभाग के अधिकारी और ठेकेदार बता रहे हैं की मुरली मौर्या ठेकेदार और सप्लायरों को कहते हैं की साहब चुनाव की तैयारी कर रहे हैं । भाभी मैडम लगातार कोरबा के आसपास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। एक्सटेंशन खत्म होने के पहले साहब फिर एक्सटेंशन के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं । शिविर में भाषण देकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। चुनाव के ठीक पहले एक्सटेंशन खत्म कर ख़ुद इसी फण्ड से टिकट का जुगाड़ करेंगे। इसलिए जो काम करवाना है फंड देकर करवा लो । साहब विधायक बन गए तो और भी भला हो जाएगा ।

 

View this post on Instagram

 

 

साहब का करीबी, हर बड़ी जिम्मेदारी मौर्य को ही-

यह वीडियो तेजी से विभाग में वायरल हो रहा है जिसके साथ यह भी चर्चा तेज हो गई है Md के बेहद करीबी मौर्य लंबे समय से यह खेल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार MD बनने के पहले कंवर साहब लंबे समय तक इसी ऑफिस में CE थे। इस दौरान मुरली मौर्य उनके खास बन गए। MD बनने के बाद साहब ने बिजली सप्लाई के लिए करोड़ों के सामान जैसे तार,खंभे और महंगे सामान की ख़रीदी की ज़िम्मेदारी मौर्या को दे दी जिससे मौर्या के कलेक्शन का काम आसान हो गया है । सप्लायरों से मोटा कमीशन और बदले में घटिया सामान की खरीदी की चर्चा विभाग में आम है । अधिकारियों में चर्चा। आम है की गर्मियों में लोड बढ़ते ही बार बार सामान जल जाना, उड़ जाना आग लग जाना इसी प्रकार के भ्रष्टाचार की परिणति है।

भ्रष्टाचार में मौर्या को मिल चुका है वरद हस्त-

ध्यान से देखिए वीडियो में पैसा लेते ये वही अफसर हैं श्री मुरली मौर्या कार्यपालन अभियंता जिन्हें कुछ समय पहले ठेके में अनियमितता मेसर्स बजरंग इलेक्ट्रिकल के सबस्टेशन टेंडर में दोषी पाए जाने के कारण पखांजूर ट्रांसफर किया गया था किंतु साहब की धाक देखो इसी प्रकरण में मुख्य अभियंता श्री राजेंद्र प्रसाद को हटा कर लूप लाइन में डंगनिया भेजा गया किंतु ये दूध देने वाले अधिकारी अभी तक रायपुर से कार्यमुक्त नहीं हुए हैं और देखिए वीडियो में कैसे हरे हरे नोट ग्रहण कर रहे है।

पिछल भ्रष्टाचार में बचने के बाद मोर्या के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं जिसके कारण अब ये खुले आम ऑफिस में नोट गिन रहे हैं।

ठेकेदार बताते हैं की मौर्या किसी देवांगन और बसंत की तिकड़ी बना कर यह काम करते हैं ।ये सौ रुपये में अस्सी रूपये ऊपर पहुंचाते हैं । 20 ख़ुद रखते हैं ।सामग्रीगुणवत्ता निरीक्षण कार्य इसी दागी अधिकारी से करवाते हैंताकि मोटा लिफाफा मिल सके ।जबकि विभाग में अन्य अफसर भी है।