इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने 25 साल लंबे क्रिकेट सफर को याद किया। विजय ने लिखा कि 10 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू करने से लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करने तक का सफर उनके लिए गर्व और खुशी का पल रहा।
उन्होंने कहा कि अब वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेकर नए अवसरों की तलाश करना चाहते हैं। विजय शंकर ने अपने करियर में भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले।
आईपीएल में विजय शंकर ने Gujarat Titans, Sunrisers Hyderabad, Chennai Super Kings और Delhi Capitals जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन, TNPL टीमों और अपने घरेलू क्रिकेट सफर से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया।
करियर पर एक नजर
6 मार्च 2018 को श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विजय ने अपने करियर में 21 इंटरनेशनल मैच खेले। 9 टी20 इंटरनेशनल की 4 पारियों में उन्होंने 101 रन बनाए और 5 विकेट चटकाए। वहीं 12 वनडे की 8 पारियों में उनके नाम 223 रन और 4 विकेट हैं।




