RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ जहां एक ओर तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रायपुर में होटल कारोबार की आड़ में कथित देह व्यापार के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। शहर के एक होटल से जुड़े व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
वायरल स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से ‘चॉइस’, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है। कथित चैट में ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, और ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश दिखाई दे रहे हैं। कुछ बातचीत में पैसों के लेन-देन का भी जिक्र सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इन वायरल चैट्स की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
RAIPUR NEWS
स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। आसपास के रहवासियों के मुताबिक, होटल में आए दिन अलग-अलग वाहनों से युवतियों और युवकों का आना-जाना देखा जाता था, जिससे इलाके में पहले से ही संदेह का माहौल बना हुआ था। फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।




