Advertisement Carousel

इंस्टाग्राम से नंबर, फिर अश्लील कॉल: कोरबा में युवती से अभद्रता

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवती के साथ फोन पर अश्लील बातचीत और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ CSEB चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, युवती को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने अश्लील बातें कीं और कथित रूप से देह व्यापार की मांग भी की। इस घटना से घबराकर युवती ने तुरंत पुलिस की शरण ली।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर इंस्टाग्राम के जरिए हासिल किया था। इसके बाद लगातार उसे परेशान किया जा रहा था।

Korba News:

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस पूरे प्रकरण की साइबर एंगल से भी पड़ताल की जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।