Advertisement Carousel

रिश्ते शर्मसार: मामा और मौसी ने बना लिया युवती का अश्लील वीडियो, फिर शुरू किया ब्लैकमेलिंग का खेल, देह व्यापार…

Kanpur Crime News: कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चकेरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी सगी मौसी और मामा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में आरोपियों ने विश्वास का फायदा उठाकर उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ दिया और बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हीं के जरिए उसे लंबे समय तक ब्लैकमेल किया जाता रहा।

महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, उसे जबरन गलत गतिविधियों में शामिल करने का दबाव बनाया गया और देह व्यापार में धकेलने की कोशिश भी की गई।

पीड़िता ने यह भी बताया कि शादी के बाद उसे लगा था कि यह सब खत्म हो जाएगा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। शादी के बाद भी उससे लगातार पैसों की मांग की जाती रही। महिला का आरोप है कि उसे डराने-धमकाने के लिए एक कथित तांत्रिक का सहारा भी लिया गया।

सबसे गंभीर बात यह है कि आरोपियों ने उसके आठ महीने के बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उससे पैसे वसूले। पीड़िता के मुताबिक, पिछले करीब 20 महीनों में उससे लगभग डेढ़ लाख रुपये वसूले जा चुके हैं, जिसमें हाल ही में दिए गए एक लाख रुपये भी शामिल हैं।

Kanpur Crime News:

महिला का आरोप है कि जब उसने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव से परेशान होकर उसने पुलिस का सहारा लिया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।