Kawardha News कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर खार इलाके में पुलिस हेड कॉन्स्टेबल बहादुर सिंह मेरावी (38) की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली।
2 दिन से था लापता
जानकारी के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से लापता था। बहादुर सिंह मेरावी ग्राम अंजना रेंगाखार के निवासी थे और कवर्धा पुलिस लाइन में तैनात थे। वर्तमान में उन्हें रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में अटैच किया गया था।
पेड़ से लटकी मिली लाश
Kawardha News रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने लालपुर खार क्षेत्र में पेड़ पर उनकी लाश लटकी देखी। घटनास्थल के पास उनकी बाइक भी बरामद हुई। उनके परिवार और सहयोगी उन्हें पिछले दो दिनों से तलाश रहे थे।
कवर्धा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। आत्महत्या की संभावना के साथ-साथ अन्य सभी एंगल से जांच जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
Kawardha News जमानत पर हुआ था रिहा
पिछले साल बहादुर सिंह मेरावी एक दुष्कर्म मामले में जेल जा चुके थे। उनके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। बाद में युवती की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जमानत मिलने के बाद उन्हें बहाल कर रायपुर PHQ में अटैच किया गया।




