रायपुर| रावाभाठा इलाके में बम बनाने की सामग्री मिलने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार आरोपी विनय देवांगन को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री किस उद्देश्य से जुटाई गई थी।
जानकारी के मुताबिक, रावाभाठा स्थित एक मकान में संदिग्ध बैग छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। बैग की जांच में तार, केमिकल और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी घर में देसी त्री बम तैयार करने की कोशिश कर रहा था। मामले की गंभीरता षा को देखते हुए पुलिस ने दल बनाकर आरोपी की तलाश शुरू ग की थी। आरोपी बिरगांव मेयर नंदलाल देवांगन का साला है।




