Advertisement Carousel

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस में बड़ा मोड़, नाबालिग आरोपी ने लगाई फांसी, घर में की खुदकुशी

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में चोरी मामले से जुड़ा बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में फरार चल रहे दूसरे नाबालिग आरोपी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान माना निवासी कुणाल डे के रूप में हुई है।

Raipur Crime News:बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी कल से फरार था और उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस लगातार जुटी हुई थी। इसी बीच उसने पुलिस द्वारा ताला लगाए गए अपने घर में छज्जे के रास्ते प्रवेश किया और कमरे के अंदर फांसी लगा ली। कमरा अंदर से बंद मिला।

Raipur Crime News:

घटना की सूचना मिलते ही DCP नॉर्थ, क्राइम ब्रांच और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।