Advertisement Carousel

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन

Raipur News: रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक रविवार दिनांक 10 मई, 2026 को होटल बावर्ची में आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा द्वारा की गयी.

इस बैठक में समाज को संविधान के प्रवधानों से अवगत कराने एवं जागरूक करने हेतु सर्व सम्मति से लखनऊ के प्रसिद्ध अधिवक्ता – संविधान विशेषज्ञ श्री पंकज कुमार त्रिपाठी का व्याख्यान 13 जून, 2026 को वृन्दावन हाल, रायपुर में शाम 5.00 बजे से आयोजित करने का निर्णय किया गया. इस आयोजन में सोशल एक्टीविटी ग्रुप के समस्त सदस्यों को उनके समाजिक योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा.

Raipur News:बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज को संविधान की जानकारी को आज की आवश्यकता बताया और जागरूकता कार्यक्रम पर विचार प्रकट किये.

Raipur News:

बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डाॅ सुनील कुमार ओझा, सलाहकार गिरजाशंकर दीक्षित, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, अनिमा शर्मा, वीणा ठाकुर, सुरभि शर्मा, श्रीकांत अवस्थी, बेमेतरा अध्यक्ष कनकलता मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वाय. के. मिश्रा आदि उपस्थित रहे.

इस कार्यक्रम का संचालन अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा द्वारा किया गया.

प्रेषक – अरविन्द ओझा, अध्यक्ष

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़

मो. 9424215658